
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश में अवैध तस्करी की रोकथाम एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान के तहत थाना ठूठीबारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 10 बोरी यूरिया खाद तथा तस्करी में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान उस्मान पुत्र निजामुद्दीन (26 वर्ष) एवं पिंटू गुप्ता पुत्र जगदीश कुमार गुप्ता (27 वर्ष), निवासी राजाबारी, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 10 बोरी यूरिया खाद, एक HF Deluxe (UP56W-4180), एक Hero Honda (UP56A-3374) तथा एक Hero Splendor (UP56C-6982) मोटरसाइकिल बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 111 के तहत कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों एवं बरामद माल को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय भेज दिया गया।




