Welcome to Ujjwal Bharat Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujjwal Bharat Times
E-Paperटॉप न्यूज़महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

अवैध कद्दू बीज के साथ तस्कर गिरफ्तार, पिकअप वाहन भी बरामद

पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, 1360 किग्रा तृतीय देश कद्दू बीज पकड़ा

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश में अपराध, अपराधियों एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत निचलौल पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने मंगलवार को रेगहिया बाजार के पास तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 34 बोरी तृतीय देश कद्दू बीज के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दौरान 34 बोरी कद्दू बीज बरामद किया, जिसका कुल वजन 1360 किलोग्राम है। प्रत्येक बोरे में 40 किलोग्राम बीज था। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन संख्या UP 56 AT 1524 भी बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विजय चौधरी पुत्र जिउत चौधरी (33 वर्ष), निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।

इस मामले में मु0अ0सं0 नील/2026, धारा 111 कस्टम अधिनियम के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त तथा बरामद माल को अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम ऑफिस निचलौल, जनपद महराजगंज भेजा गया ।
निचलौल पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सूरज तिवारी, हेड कांस्टेबल अक्षय कुमार और कांस्टेबल सोनू गौड़ शामिल रहे। वहीं एसएसबी टीम में निरीक्षक (सा.) शिव पूजन प्रसाद, आरक्षी (सा.) धर्मेन्द्र यादव, आरक्षी (सा.) राजेश कुमार यादव और आरक्षी (सा.) ओम प्रकाश सैनी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!